Assam में बाढ़ की स्थिति में हुआ मामूली सुधार, मृतकों की संख्या 39 हुई

flood
ANI

शुक्रवार को 19 जिलों में 3.90 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित थे। एएसडीएमए के बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में प्रभावित आबादी 33 राजस्व जिलों और 1,027 गांवों में फैली हुई है।

असम में बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है, क्योंकि प्रभावित लोगों और जिलों की संख्या में कमी आई है लेकिन इस आपदा से दो और लोगों की मौत हो गई है। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन में कहा गया कि पिछले 24 घंटों में राज्य में दो लोगों की मौत हुई है जिससे इस वर्ष बाढ़, भूस्खलन और तूफान से मरने वालों की संख्या 39 हो गई है।

कोपिली और कुशियारा नदियां क्रमशः धरमतुल और करीमगंज में खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं। वर्तमान में 12 जिलों - बारपेटा, कामरूप, बाजाली, गोलपाड़ा, नागांव, होजाई, उदलगुरी, करीमगंज, दरांग, नलबाड़ी, कामरूप महानगर और कछार में 2,63,452 लोगप्रभावित हैं।

शुक्रवार को 19 जिलों में 3.90 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित थे। एएसडीएमए के बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में प्रभावित आबादी 33 राजस्व जिलों और 1,027 गांवों में फैली हुई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़