12 हजार करोड़ के स्वदेशी ड्रोन तैयार कर रहा है भारत, दुश्मनों के छूटेंगे पसीने!
सोलर डिफेंस एंड एरोस्पेस लिमिटेड कंपनी के चेयरमैन सत्यनारायण नवाल ने बताया कि आज दुनिया भर में जिस तरह के युद्ध हो रहे हैं उसे देखते हुए अब टेक्नोलॉजी ही असली ताकत बनती जा रही है। इसलिए कंपनी ने तय किया है कि वो डीप टेक डिफेंस प्रोजेक्ट में बड़ा कदम उठाएगी।

















































