Mughal बादशाह शाहजहां की वो जादुई थाली, जहरीला खाना परोसते ही टूट जाती थी, आज भी इस जगह है मौजूद

Shah Jahan
Creative Common
अभिनय आकाश । Apr 21 2023 1:22PM

मुगल बादशाह की सुरक्षा के लिए कई तरह के इंतजाम किए जाते थे। इतिहासकारों ने लिखा है किउनके लिए बनाया जाने वालाखाना पहले फूड टेस्टर चखते थे। उसके बाद ही शाहजहां को भोजन परोसा जाता था। जिससे ये पता चल सके कि उस खाने में जहर तो नहीं है। अलग-अलग कालखंड में ऐसे कई सुरक्षा के उपाय होते थे जिनसे मुगल बादशाहों को गुजरना पड़ता था।

दुनिया में बर्तनों की मौजूदगी के निशान 24 हजार साल से भी ज्यादा पुराने हैं। मुगल बादशाह शाहजहां के पास भी एक ऐसी प्लेट थी जिसमें खाना डालते ही या तो उसका रंग बदल जाता था या फिर वो टूट जाती थी। ये सुनने में आपको थोड़ा अजीब जरूर लगेगा लेकिन ये प्लेट आज भी आगरा के म्यूजियम में रखी है। इस प्लेट को एक ग्लास के फ्रेम के अंदर रखा गया है। जहां पर आस-पास काफी सारे गॉर्ड्स और सीसीटीवी कैमरा भी लगे हैं। इसके साथ ही हिंदी और इंग्लिश में इसकी खूबियां भी लिखी हैं। हिंदी में इसके ऊपर लिखा हुआ है जहर परत तस्तरी जिसका मतलब है एक तरह का बर्तन जो चीनी मिट्टी से बना हो और जहरीला खाना डालते ही इसका रंग बदल जाता है या फिर ये टूट जाती है। 

इसे भी पढ़ें: ईसाइयों और मुस्लिमों पर क्यों आंखें गड़ाए है BJP ? Eid al-Fitr के लिए भाजपा की योजना जान कर विपक्षी पार्टियों के बड़े-बड़े नेताओं के उड़ गये होश

शाहजहां की जादुई प्लेट

मुगल बादशाह की सुरक्षा के लिए कई तरह के इंतजाम किए जाते थे। इतिहासकारों ने लिखा है किउनके लिए बनाया जाने वालाखाना पहले फूड टेस्टर चखते थे। उसके बाद ही शाहजहां को भोजन परोसा जाता था। जिससे ये पता चल सके कि उस खाने में जहर तो नहीं है। अलग-अलग कालखंड में ऐसे कई सुरक्षा के उपाय होते थे जिनसे मुगल बादशाहों को गुजरना पड़ता था। 

इसे भी पढ़ें: Britain Hindu Student: ब्रिटेन के स्कूल में मुस्लिम कट्टरपंथियों का निशाना बन रहे हिंदू छात्र, धर्म परिवर्तन का बनाया जा रहा दबाव, लड़की पर फेंका बीफ

शाहजहां की रसोई में पूरी दुनिया के अलग अलग तरह के खाने बनते थे। शाहजहां के लिए जो पुलाव बनता था उसके हरेक चावल के दाने के ऊपर चांदी का बर्क होता था। लेकिन उसके बाद जल्द ही उनके बेटे औरंगजेब ने उन्हें आठ साल तक कैद कर लिया। खाने में उन्हें ऑप्शन मिला की वो अपनी पसंद का केवल एक ही भोजन चुन सकते हैं। इसलिए शाहजहां ने छोले को चुना। छोलो को चुनने के पीछे का मकसद ये था कि उसे इस्तेमाल में लाकर काफी अलग अलग तरह के पकवान बनाए जा सकते हैं। ये नॉर्थ इंडिया में आज भी काफी ज्यादा मशहूर है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़