पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद बोले- राहुल गांधी ही होंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Rahul Gandhi will be the national president of Congress: Shakeel Ahmed

पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने कहा कि, राहुल गांधी ही होंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रियंका गांधी उप्र की जनता की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतर कर लड़ रही हैं उससे प्रदेश में कांग्रेस एक बार फिर से जीवित हो गई है।

मेरठ। पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने रविवार को यहां कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी होंगे और पार्टी के अंदर उन्हें अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर कहीं कोई विरोध नही है और सभी कांग्रेसी राहुल गांधी को ही अध्यक्ष बनते देखना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: केंद्र ने नगालैंड से आफस्पा हटाने की संभावना पर गौर करने के लिए समिति गठित की

मेरठ में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ.मैराजुद्दीन के यहां एक विवाह समारोह में भाग लेने पहुंचे शकील अहमद ने पीटीआई-के साथ बातचीत में उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी की सक्रियता की भी खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रियंका गांधी उप्र की जनता की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतर कर लड़ रही हैं उससे प्रदेश में कांग्रेस एक बार फिर से जीवित हो गई है। उन्होंने कहा कहा कि लोग अब कांग्रेस की तरफ उम्मीदभरी नजरों से देख रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़