Bihar: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- गरीब और किसान चाहे कितनी भी आवाज उठा लें, उन्हें न्याय नहीं मिल सकता

rahul bihar
X @INCIndia
अंकित सिंह । Feb 15 2024 6:33PM

राहुल ने तंज कसते हुए कहा कि 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में आपको हजारों लोगों की भीड़ दिखेगी। मगर आप टीवी ऑन करेंगे तो सिर्फ नरेंद्र मोदी जी का चेहरा दिखेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं का चेहरा मुस्कुराते हुए दिखेगा। वहीं, BJP के नेता और कार्यकर्ता सबको घूरते दिखेंगे।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज बिहार पहुंचे हैं। औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हजारों किसान दिल्ली की ओर आगे बढ़ रहे हैं। मोदी सरकार उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस और छर्रे से हमला करवा रही है। मैंने एक किसान से बात की, जो आर्मी के पूर्व जवान थे। उनके मुंह पर छर्रे मारे गए थे। मैंने उनसे कहा- आप पहले भी देश के लिए लड़ रहे थे और आज भी देश के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीब और किसान चाहे कितनी भी आवाज उठा लें, उन्हें पता है कि इस देश में उन्हें न्याय नहीं मिल सकता। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का दूसरा चरण रद्द, क्या किसान आंदोलन बना वजह ?

राहुल ने तंज कसते हुए कहा कि 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में आपको हजारों लोगों की भीड़ दिखेगी। मगर आप टीवी ऑन करेंगे तो सिर्फ नरेंद्र मोदी जी का चेहरा दिखेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं का चेहरा मुस्कुराते हुए दिखेगा। वहीं, BJP के नेता और कार्यकर्ता सबको घूरते दिखेंगे। राहुल ने कहा कि ये लोग पूरे देश में नफरत फैला रहे हैं। BJP की नफरती विचारधारा ने मणिपुर को जला दिया। हमने इसी नफरत के खिलाफ 'भारत जोड़ो यात्रा' की और नारा दिया- 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान'

कांग्रेस नेता ने कहा कि हिंदुस्तान के कुछ अरबपति चीन से माल खरीदकर देश में बेचते हैं। इससे रोजगार चीन के युवाओं को मिलता है, पैसा चीन को मिलता है। बिहार में इंडस्ट्री हुआ करती थी, जो बंद हो गई। आज बिहार के लोग ठेके पर मजदूरी करने अलग-अलग राज्यों में जाते हैं। ये आर्थिक अन्याय है। इस दौरान खड़गे ने कहा कि बिहार भगवान बुद्ध, महावीर जी, गुरु गोविन्द सिंह जी, राजेंद्र प्रसाद जी और अनुग्रह नारायण सिन्हा जी की धरती है। लेकिन जिस बिहार ने दुनिया को रास्ता दिखाया है, उसे BJP ने एक बार फिर से कठिनाईयों में धकेल दिया है।

इसे भी पढ़ें: BJP-RSS नफरत फैला रहे हैं, जबकि प्यार भारत के DNA में है : Rahul Gandhi

खड़गे ने कहा था कि नीतिश कुमार जी ने कहा था- मर जाऊंगा, लेकिन कभी BJP में नहीं जाऊंगा। आज वह BJP में चले गए। उन्होंने गरीबों से वादा कर वोट लिया और फिर गरीबों को लूटने वाली पार्टी में घुस गए। भगवान बुद्ध ने कहा था- सत्य के मार्ग पर चलते हुए व्यक्ति केवल 2 गलतियां कर सकता है- 1. रास्ता तय न करना 2. शुरुआत ही न करना। पूरा रास्ता तय करने वाले नेता सिर्फ राहुल गांधी जी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन उन्होंने बिहार को पीछे धकेल दिया है। नीतीश जी ने कहा- हम विकास के लिए भाजपा के साथ जा रहे हैं। लेकिन वे विकास के लिए नहीं, बचने के लिए भाजपा के साथ जा रहे हैं। भाजपा के लोग कांग्रेस को तोड़ना चाहते हैं, लेकिन हम लड़ते रहेंगे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़