झारखंड में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का दूसरा चरण रद्द, क्या किसान आंदोलन बना वजह ?

Congress Bharat Jodo Nyay Yatra
प्रतिरूप फोटो
ANI

पार्टी सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के राष्ट्रीय राजधानी में किसानों के आंदोलन में भाग लेने के लिए रवाना होने के कारण कार्यक्रम रद्द किया गया है। गढ़वा जिले के रंका में मनरेगा श्रमिकों के साथ निर्धारित बातचीत अब वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश और अन्य पार्टी नेताओं द्वारा की जाएगी।

रांची। झारखंड में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का बुधवार को शुरू होने वाला दूसरा चरण रद्द कर दिया गया है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के राष्ट्रीय राजधानी में किसानों के आंदोलन में भाग लेने के लिए रवाना होने के कारण कार्यक्रम रद्द किया गया है। गढ़वा जिले के रंका में मनरेगा श्रमिकों के साथ निर्धारित बातचीत अब वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश और अन्य पार्टी नेताओं द्वारा की जाएगी। 

गांधी को राज्य में अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए बुधवार को छत्तीसगढ़ से आगे बढ़ते हुए गढ़वा जिले से होकर झारखंड में फिर से प्रवेश करना था। कांग्रेस प्रवक्ता सोनल शांति ने  बताया, ‘‘मंगलवार देर रात लिए गए निर्णय के अनुसार, झारखंड में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।’’ शांति ने कहा कि इसकी संभावना नहीं है कि यात्रा बाद में झारखंड में फिर से शुरू होगी। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, एनएसयूआई प्रभारी कन्हैया कुमार और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता अब बुधवार को रंका में मनरेगा कार्यकर्ताओं के साथ निर्धारित बातचीत में भाग लेंगे। पूर्व में इस कार्यक्रम में राहुल गांधी का शामिल होना निर्धारित था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़