गले लगाने और आंख मारने के बाद Rahul Gandhi का Flying Kiss, स्पीकर से शिकायत, स्मृति ईरानी का भी निशाना

rahul leaves parliament
ANI
अंकित सिंह । Aug 9 2023 1:54PM

दावा किया जा रहा है राहुल गांधी ने भाजपा सांसद फ्लाइंग किस दिया और बाहर चले गए। इसको लेकर अब स्पीकर से भी शिकायत की गई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शोभा करंदलाजे ने भी फ्लाइंग किस को लेकर कांग्रेस सांसद पर निशाना साधा और गांधी के व्यवहार को 'अनुचित' बताते हुए लोकसभा अध्यक्ष के पास शिकायत दर्ज कराई।

सांसद के रूप में बहाल होने के बाद राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में अपना पहला भाषण दिया। अपने प्रसिद्ध गले लगाने और आंख मारने की याद दिलाते हुए, राहुल गांधी ने बुधवार को फिर से इसी तरह का इशारा किया। जैसे ही राहुल गांधी ने अपना भाषण समाप्त किया और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ अपना बयान शुरू किया, माना जाता है कि राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस किया। इस पल के गवाह रहे लोगों के अनुसार, जब राहुल गांधी अपने अविश्वास प्रस्ताव भाषण के बाद लोकसभा परिसर से बाहर निकल रहे थे, तो उन्होंने कुछ फाइलें गिरा दीं और जैसे ही वह उन्हें उठाने के लिए झुके, कुछ भाजपा सांसद उन पर हंसने लगे।

इसे भी पढ़ें: 'आपको चोट तो नहीं लगी?' सड़क दुर्घटना का शिकार हुए व्यक्ति की Rahul Gandhi ने की मदद, देखें Video

स्पीकर से शिकायत

दावा किया जा रहा है राहुल गांधी ने भाजपा सांसद फ्लाइंग किस दिया और बाहर चले गए। इसको लेकर अब स्पीकर से भी शिकायत की गई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शोभा करंदलाजे ने भी फ्लाइंग किस को लेकर कांग्रेस सांसद पर निशाना साधा और गांधी के व्यवहार को 'अनुचित' बताते हुए लोकसभा अध्यक्ष के पास शिकायत दर्ज कराई। कई महिला सांसदों ने शिकायत पत्र पर हस्ताक्षर किये। वहीं, फ्लाइंग किस को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, "केवल एक स्त्री द्वेषी व्यक्ति ही संसद में महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है। ऐसा उदाहरण पहले कभी नहीं देखा गया। इससे पता चलता है कि वह क्या सोचते हैं। यह अश्लील है।"

इसे भी पढ़ें: Sansad में अविश्वास प्रस्ताव पर पहले क्यों नहीं बोले राहुल गांधी? कांग्रेस ने कर दी चूक या फिर है कोई और रणनीति

गले लगाने और आंख मारना

जुलाई 2018 में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान राहुल गांधी के भाषण पर खूब तालियां बजी थी। इसी दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट पर चले गए थे और उन्हें गले लगाया था। इसके बाद राहुल अपनी सीट पर पहुंचे और बगल में बैठे ज्योतिरादित्य सिंधिया को आंख मारी थी। उसी बहस के दौरान राहुल गांधी के कान में ज्योतिरादित्य सिंधिया को बोलते हुए देखा गया था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़