कन्नौज के धनकुबेर पीयूष जैन की 15 सालों में पूरी तरह बहल गई थी माली हालत, शादियों में भी सादगी से जाते थे कारोबारी

Piyush Jain
निधि अविनाश । Dec 27 2021 5:11PM

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इतने पैसे होने के बावजुद पीयुष जैन अपने पुराने स्कूटर पर अपने होमटाउन कन्नोज आना-जाना करते हैं।उनके घर के बाहर दो कारें खड़ी हैं एक क्वालिस और एक मारुति।जीएसटी की चोरी के आरोप में गिरफ्तार हुए पीयुष जैन का कन्नौज की जैन स्ट्रीट में पुश्तैनी घर था जो कि काफी छोटा हुआ करता था।

कानपुर के कारोबारी पीयुष जैन का नाम आज देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। घर के कोने-कोन से पैसों के बंडल और सोने-जेवरात निकल रहे है। कैश इतने ज्यादा कि उसको गिनने के लिए मशीनें तक लगाई गई। कारबोरी में पीयुष जैन का नाम भले ही बड़ा था लेकिन इनकम टैक्स की रेड होने के बाद आज हर किसी के जुबान पर पीयुष जैन का नाम होगा। जानकारी के लिए बता दें कि, पीयुष के घर से अब तक 257 करोड़ रुपये मिले है और अभी भी जांच चल रही है। आइये आपको बताते चले कि पीयुष जैन अपने इत्र की कारोबारी से इतने नोट बनाने के बावजुद क्यों दिखावा नहीं करते थे।

इसे भी पढ़ें: बोल्ड फोटोशूट में परिणीति चोपड़ा ने फ्लॉन्ट किया क्लीवेज, तस्वीरें देख फैंस हुए बेकाबू

पुरानी स्कुटर ही चलाते थे पीयुष जैन

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इतने पैसे होने के बावजुद पीयुष जैन अपने पुराने स्कूटर पर अपने होमटाउन कन्नोज आना-जाना करते हैं। उनके घर के बाहर दो कारें खड़ी हैं एक क्वालिस और एक मारुति। जीएसटी की चोरी के आरोप में गिरफ्तार हुए पीयुष जैन का कन्नौज की जैन स्ट्रीट में पुश्तैनी घर था जो कि काफी छोटा हुआ करता था। आज यहीं घर एक आलीशान कोठी में बदल गई है। पड़ोसी भी बताते है कि, पीयुष जैन और उनके परिवार की सादगी देख कर कभी लगा ही नहीं उनके पास इतना पैसा होगा। पीयुष के पिता महेंश चंद्र जैन केमिस्ट है। पीयुष का एक भाई अंबरीष है। दोनों ने अपने पिता से ही इत्र और खाने-पीने की चीजों में मिलाए जाने वाले एसेंस बनाने का तरीका सीखा था।

15 सालों में बदले हालात

पीयुष जैन की 15 सालों में हालत फर्श से अर्श पर आ गई। एक छोटे से मकान में रहने वाले पीयुष जैन के ज्यादातर परिवार वाले कानपुर ही रहते है। 40 से ज्यादा कंपनियों के मालिक पीयुष जैन शादियों में भी बिल्कुल साधारण बवकर पहुंचते है।  कन्नोज के लोगों के मुताबिक, पीयुष काफी सादगीपूर्ण जीवन बिताते है। कई बार वह शादी में चप्पल और पायजामा पहनकर आ जाते थे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़