Bhojpur में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल, मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

road accident
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Commons

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे में लोगों की हुई मौत को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है,‘‘ यह घटना अत्यंत दुखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूं।’’

 बिहार के भोजपुर जिले में पीरो थाना क्षेत्र के तिवारी डीह गांव के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे में लोगों की हुई मौत को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है,‘‘ यह घटना अत्यंत दुखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूं।’’

उन्होंने इस दुर्घटना में घायल लोगों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

पीरो अनुमंडल पुलिस अधिकारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि यह हादसा दो मोटरसाइकिल और एक ट्रक के आपस में टकरा जाने के कारण हुआ। उन्होंने बताया कि एक ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और यह मोटरसाइकिल एक अन्य मोटरसाइकिल से टकरा गयी जिससे चार लोगों की जान चली गयी।

उनके अनुसार पहले मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार थे और दूसरे पर दो लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल दो लोगों को इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़