चन्नी के भैया वाले बयान पर भड़के नीतीश, बोले- जानते हैं बिहार के लोगों का पंजाब में कितना योगदान है

Nitish Kumar
प्रतिरूप फोटो

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि क्या वो (चन्नी) जानते हैं कि पंजाब में बिहार के लोगों का कितना योगदान है और कितने लोग रहते हैं। मैं हैरान हूं कि लोग इस तरह के बयान कैसे देते हैं। नीतीश कुमार से पहले उनके सहयोगी दलों ने भी चन्नी पर निशाना साधा था।

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज है। इसी बीच मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बयान से उत्तर प्रदेश और बिहार में घमासान मचा हुआ है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या वो जानते हैं कि पंजाब में बिहार के लोगों का कितना योगदान है और कितने लोग रहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: चन्नी के बयान पर घिरी कांग्रेस! अनुराग ठाकुर बोले- किस मुंह से प्रियंका गांधी यूपी में जनता से मांग रही हैं आशीर्वाद 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि क्या वो (चन्नी) जानते हैं कि पंजाब में बिहार के लोगों का कितना योगदान है और कितने लोग रहते हैं। मैं हैरान हूं कि लोग इस तरह के बयान कैसे देते हैं। नीतीश कुमार से पहले उनके सहयोगी दलों ने भी चन्नी पर निशाना साधा था।

गौरतलब है कि चन्नी ने रूपनगर में एक चुनावी रैली के दौरान लोगों से उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली के ‘‘भैया’’ को राज्य में प्रवेश नहीं करने देने की अपील कर विवाद खड़ा कर दिया। उनकी यह टिप्पणी संभवत: आम आदमी पार्टी के नेताओं को ध्यान में रखकर की गई प्रतीत होती है। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, 3 और पार्षदों ने थामा AAP का दामन 

चन्नी ने कहा कि प्रियंका पंजाब की बहू हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली के भैया, जो पंजाब में राज करना चाहते हैं, हम उन्हें राज्य में घुसने नहीं देंगे। चन्नी कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भी हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के संदर्भ में भैया शब्द को आम तौर पर आपत्तिजनक माना जाता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़