कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताया

Rahul Gandhi
ANI

खरगे ने कहा, ‘‘रतन टाटा लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और आदर्श थे तथा उन्होंने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके प्रियजनों और प्रशंसकों के प्रति हमारी संवेदनाएं।’’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि रतन टाटा एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने कारोबार और परोपकार की दुनिया में अमिट छाप छोड़ी है।

खरगे ने टाटा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से ‘‘हमने भारत का एक अनमोल सपूत खो दिया है।’’ उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘एक उत्कृष्ट परोपकारी व्यक्ति, जिनकी भारत के समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्धता सर्वोपरि रही, श्री रतन टाटा निष्ठा और नैतिकतापूर्ण नेतृत्व के पर्याय थे।’’

खरगे ने कहा, ‘‘रतन टाटा लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और आदर्श थे तथा उन्होंने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके प्रियजनों और प्रशंसकों के प्रति हमारी संवेदनाएं।’’

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रतन टाटा एक दूरदर्शी व्यक्ति थे। उन्होंने कारोबार और परोपकार दोनों पर अमिट छाप छोड़ी है। उनके परिवार और टाटा समुदाय के प्रति मेरी संवेदनाएं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़