राहुल के दो भारत वाले बयान पर सिंधिया बोले- आश्चर्य है कि एक भारतीय ऐसा कह सकता है

jyotiraditya scindia
अंकित सिंह । Feb 5 2022 5:14PM

सिंधिया ने आगे कहा कि विकास नहीं होता था। केवल भ्रष्टाचार होता था और अर्थव्यवस्था का कुप्रबंधन होता था। PM मोदी के आने के बाद एक दूसरा देश निकला है। जहां भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा, जहां प्रगति के लिए विकास के द्वार खोले गए। अब विश्व पटल पर भारत उजागर हो रहा है।

हाल में ही राहुल गांधी ने संसद में मोदी सरकार पर जबरदस्त तरीके से प्रहार किया था। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद चर्चा में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए दो भारत करने का आरोप लगाया था। इसी को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अब राहुल गांधी पर पलटवार किया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आश्चर्य जताया कि एक भारतीय नागरिक ऐसा कैसे कह सकता है। सिंधिया ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि भारत को दो भागों में बांट दिया गया है। मुझे आश्चर्य है कि ऐसा बयान भारत का कोई नागरिक दे पाए। शायद राहुल गांधी का बयान उस संदर्भ में था कि 2014 से पहले एक ऐसा देश था जहां प्रगति नहीं होती थी।

सिंधिया ने आगे कहा कि विकास नहीं होता था। केवल भ्रष्टाचार होता था और अर्थव्यवस्था का कुप्रबंधन होता था। PM मोदी के आने के बाद एक दूसरा देश निकला है। जहां भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा, जहां प्रगति के लिए विकास के द्वार खोले गए। अब विश्व पटल पर भारत उजागर हो रहा है। आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि नरेंद्र मोदी सरकार में दो हिंदुस्तान बन गए हैं जिनमें से एक अमीरों और दूसरा गरीबों के लिए है। इस देश के दो नजरिये हैं। एक नजरिया यह है कि देश राज्यों का संघ है जिसका मतलब है कि संवाद होगा...आप भारत में शासन करने वाले किसी साम्राज्य को देख लीजिए। आप अशोक महान को देख लें, मौर्य वंश को देख लें, आप यह पाएंगे कि आपसी संवाद के जरिये शासन किया गया।’’ राहुल ने कहा कि दूसरा नजरिया देश को ‘शहंशाह’ की तरह चलाने का है।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने गृह मंत्री पर साधा है निशाना, लेकिन जेपी नड्डा से लेकर योगी आदित्यनाथ तक अमित शाह की बैठक में उतरे हैं सब के जूते चप्पल

आपको बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया आज छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। सिंधिया ने छत्तीसगढ़ की सरकार पर भी बड़ा आरोप लगा दिया। सिंधिया ने दावा किया कि राज्य सरकार हवाई अड्डा विस्तार में ही रोड़ा बन रही है। आपको बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया पहले कांग्रेस में थे। वह राहुल गांधी के करीबी नेताओं में से माने जाते थे। हालांकि, मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार से अनबन के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ दिया और भाजपा में शामिल हो गए। मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार गिर गई और भाजपा की सरकार बन गई। ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी सरकार में विमानन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़