Bharat Mata Murdered: कौन हैं भारत माता? जिनकी हत्या का जिक्र संसद में राहुल गांधी ने किया तो भड़क गई बीजेपी

Bharat Mata Murdered
prabhasakshi
अभिनय आकाश । Aug 9 2023 2:46PM

किरन चंद्र बनर्जी ने एक नाटक लिखा था जिसका टाइटल था, 'भारत माता,' इस नाटक का प्रदर्शन सन 1873 में किया गया था। यहीं से 'भारत माता की जय' इस नारे के शुरू होने के बारे में बातें कही गई हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव पर अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर न जाने पर हमला बोला है। गांधी ने कहा कि पीएम मोदी के लिए मणिपुर हिंदुस्तान नहीं है। राहुल गांधी ने उस महिला से बातचीत को याद किया जिसके बेटे की मणिपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। महिला के हवाले से उन्होंने कहा कि पूरी रात मैं अपने बेटे के शव के साथ लेटी रही। मैं डर गई और मैंने अपना घर छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मणिपुर में हिंदुस्तान को मार डाला गया है। इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है। इनकी राजनीति ने मणिपुर को नहीं, हिंदुस्तान को मणिपुर ने मारा है। हिंदुस्तान का कत्ल किया है। इतना सुनते ही केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हें टोका। रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी ने आज सदन में जो बातें कही हैं, बहुत ही गंभीर है। जिसके बाद स्मृति ईरानी ने भी राहुल के इस बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी यहां पर तालियां  बजाती रही। भारत माता की हत्या की बात पर कांग्रेस पार्टी ने ताली पीटी। इस बात का संदेश पूरे देश में दिया कि मन में गद्दारी है। मणिपुर खंडित नहीं है, विभाजित नहीं है मेरे देश का अंग है। 

इसे भी पढ़ें: 'आपको चोट तो नहीं लगी?' सड़क दुर्घटना का शिकार हुए व्यक्ति की Rahul Gandhi ने की मदद, देखें Video

कब हुआ सबसे पहली भारत भारत माता का जिक्र

किरन चंद्र बनर्जी ने एक नाटक लिखा था जिसका टाइटल था, 'भारत माता,' इस नाटक का प्रदर्शन सन 1873 में किया गया था। यहीं से 'भारत माता की जय' इस नारे के शुरू होने के बारे में बातें कही गई हैं। बाद में बिपिन चंद्रपाल ने इसे एक विस्‍तृत रूप दे दिया। उन्‍होने भारत माता को हिंदु दर्शन और आधात्मिक कार्यों से जोड़ा। उन्‍होंने भारत माता को एक विश्‍व और एक देश जैसे विचारों के साथ जोड़ना शुरू किया था।

भारत माता की तस्वीर

1905 में स्वदेशी आंदोलन के दौरान कोलकाता से अवनीन्द्रनाथ ठाकुर की कूचि से भारत माता का ये स्वरूप अवतरित हुआ तो देश की आजादी का सपना देख रहे लोगों की कल्पनाओं में उबाल ला दिया। शिक्षा, दीक्षा, अन्न और वस्त्र हैं इनके हाथों में। आजाद भारत में यही रोटी, कपड़ा औऱ मकान बन जाता है। 

भारत माता की कितनी विविधता 

पुरानी दिल्ली के कैलेंडर, पोस्टरों की दुकान में मिलने वाली भारत माता की तस्वीरों को देखिएगा कभी। पता चलेगा कि भारत माता की कितनी विविधता है। विनोबा भावे ने एक बार कहा था कि एक शब्द है राष्ट्र अगला शब्द है महाराष्ट्र और तीसरा शब्द है सौराष्ट्र। मतलब हमारे देश में एक से लेकर सौ-राष्ट्र वाले नाम के शब्द मौजूद हैं। मतलब एक ही देश में इतनी विवितता का स्वरूप देखने को मिलता है।

इसे भी पढ़ें: Delhi services bill: राघव चड्ढा से जुड़ा 'फर्जी हस्ताक्षर' मामला क्या है? आगे इस पर क्या हो सकता है

क्या था राहुल का पूरा बयान

मैं कुछ दिन पहले मणिपुर गया था। हमारे प्रधानमंत्री वहां नहीं गये, अब तक वहां नहीं गये. वह मणिपुर को भारत का हिस्सा नहीं मानते. मैंने मणिपुर शब्द का प्रयोग किया, लेकिन वास्तविकता यह है कि कोई मणिपुर नहीं बचा है। आपने मणिपुर को दो हिस्सों में बांट दिया है, आपने मणिपुर को तोड़ दिया है। गांधी ने कहा कि उन्होंने मणिपुर का दौरा किया और राहत शिविरों में महिलाओं और बच्चों से मुलाकात की, लेकिन प्रधानमंत्री ने ऐसा नहीं किया। जब गांधी ने भाषण दिया तब प्रधानमंत्री सदन में नहीं थे। मैंने एक महिला से पूछा, तुम्हारे साथ क्या हुआ? उसने कहा, 'मेरे छोटे बेटे, इकलौते बच्चे को मेरी आंखों के सामने गोली मार दी गई। मैंने पूरी रात अपने बच्चे के शव के साथ बिताई और फिर मुझे डर लगा। मैंने अपना घर छोड़ दिया।  मैंने उससे पूछा कि क्या वह साथ में कुछ लेकर आई है गांधी ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि 'उसने और उसने केवल उसके पहने हुए कपड़े और एक फोटो ही बताई। उन्होंने कहा कि एक अन्य शिविर में उन्होंने एक महिला से भी यही सवाल पूछा - "तुम्हारे साथ क्या हुआ? जैसे ही उसने ऐसा किया, वह कांपने लगी और बेहोश हो गई। ये उदाहरण हैं। मणिपुर में उन्होंने (भाजपा) हिंदुस्तान की हत्या की है। उनकी राजनीति ने मणिपुर को नहीं बल्कि मणिपुर में हिंदुस्तान को मार डाला है। मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या कर दी गई है... मणिपुर के लोगों को मारकर आपने भारत की हत्या कर दी है। पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि आप देश भक्त नहीं बल्कि देशद्रोही हैं। आपने भारत की आवाज की हत्या कर दी है, यानी आपने मणिपुर में भारत माता की हत्या कर दी है। उन्होंने सदन में मौजूद सोनिया गांधी की ओर इशारा करते हुए कहा कि मेरी मां यहां बैठी हैं। दूसरी माता, भारत माता, आपने मणिपुर में हत्या कर दी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़