दिल्ली के कई इलाकों में हुई बारिश, लोगों को उमस से भरी गर्मी से मिली राहत

 Delhi people got relief from the humid heat
प्रतिरूप फोटो
ANI

मौसम विभाग ने अपराह्न तीन बजे जारी अपनी अधिसूचना में कहा कि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भारी वर्षा हो सकती है, गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ फिलहाल दिल्ली में भारी वर्षा होने की चेतावनी नहीं है।’’

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कई इलाकों में बारिश हुई जिससे लोगों को उमस से राहत मिली। दिल्ली कुछ दिनों से अत्यधिक उमस की चपेट में थी। मौसम विभाग ने अपराह्न तीन बजे जारी अपनी अधिसूचना में कहा कि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भारी वर्षा हो सकती है, गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ फिलहाल दिल्ली में भारी वर्षा होने की चेतावनी नहीं है।’’ 

इसे भी पढ़ें: अधिकारी जुलाई 2025 तक राज्य में भूमि सर्वेक्षण पूरा करें : Nitish Kumar

आईएमडी ने कहा कि उसके पूर्वानुमान विभिन्न मॉडल और अन्य मापों के विश्लेषण पर आधारित होते हैं जो कभी-कभी मेल नहीं खाते। उदाहरण के लिए, वर्षा क्षेत्र के बदलाव के कारण दिल्ली में पिछली बार पूर्वानुमान के अनुसार भारी बारिश नहीं हुई। विभाग ने बताया कि शहर में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। विभाग के अनुसार, आसमान में दिनभर बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 75 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़