कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे ISRO प्रमुख सोमनाथ, Aditya-L1 की लॉन्चिंग के दिन चला पता, लेकिन...

ISRO
Creative Common
अभिनय आकाश । Mar 4 2024 6:24PM

इसरो प्रमुख ने याद करते हुए कहा कि चंद्रयान 3 के दौरान कुछ स्वास्थ्य समस्याएं थीं। हालांकि, मुझे इसके बारे में स्पष्ट समझ नहीं थी। दो महीने बाद, एस सोमनाथ ने खुलासा किया, उन्हें आदित्य-एल1 लॉन्च के दिन इस समस्या का पता चला। जिस दिन आदित्य-एल1 लॉन्च किया गया था।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ को सौर मिशन आदित्य-एल1 लॉन्च के दिन कैंसर का पता चला था। उन्होंने हाल ही में एक साक्षात्कार में इसका खुलासा किया। भारत की पहली सौर वेधशाला आदित्य-एल1, को सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु 1 की यात्रा के लिए 2 सितंबर को पीएसएलवी-सी57 के ऊपर लॉन्च किया गया था। अंतरिक्ष में चार महीने की यात्रा के बाद इसे एल1 बिंदु के आसपास इच्छित कक्षा में स्थापित किया गया था। 

इसे भी पढ़ें: Top 7 News of this Week: भारत ने कैसे Semiconductor का खेल पलटा, पाक पर हुई वॉटर स्ट्राइक, बिग कैट संरक्षण मुहिम से सधेगी डिप्लोमेसी

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने अपने कैंसर के बारे में क्या कहा?

तारमक मीडिया हाउस के साथ एक मलयालम साक्षात्कार में इसरो प्रमुख ने याद करते हुए कहा कि चंद्रयान 3 के दौरान कुछ स्वास्थ्य समस्याएं थीं। हालांकि, मुझे इसके बारे में स्पष्ट समझ नहीं थी। दो महीने बाद, एस सोमनाथ ने खुलासा किया, उन्हें आदित्य-एल1 लॉन्च के दिन इस समस्या का पता चला। जिस दिन आदित्य-एल1 लॉन्च किया गया था, मैंने उस दिन सुबह एक स्कैन किया था। तभी मुझे एहसास हुआ। लॉन्च होते ही मुझे इसके बारे में सुराग मिल गया। बाद में समस्या की पुष्टि के लिए चेन्नई में उनका स्कैन कराया गया। उन्होंने कहा, 2-3 दिनों के भीतर किए गए परीक्षणों में वंशानुगत बीमारी की पुष्टि हुई और फिर उनका ऑपरेशन किया गया।

इसे भी पढ़ें: Annadurai के मंत्री की भूल, तमिलनाडु की बजाए आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा पर साराभाई ने लगी दी मुहर, DMK सरकार के विज्ञापन वाले चूक ने कैेसे 60 साल पहले की यादें कर दी ताजा

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि  आदित्य-एल1 के बाद, मुझे ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई। ऑपरेशन किया गया। उसके बाद, मेरी कीमोथेरेपी हुई। एस सोमनाथ ने कहा कि उन्होंने यह खबर अपने परिवार और करीबी रिश्तेदारों के साथ साझा की और मैं अपने डर को कम करने में सक्षम हुआ।  उन्होंने बताया कि यह खुलासा परिवार के सदस्यों के लिए सदमे जैसा था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़