Hindu Migrants कर रहे हैं Delhi के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन, CAA को लेकर बयान के बाद बवाल

arvind kejriwal
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Mar 14 2024 11:34AM

इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बयान दिया था, जो अब उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। सत्ता पक्ष ने जहां इसे ऐतिहासिक कदम बताया है वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान के बाद उनके आवास के बाहर हिंदू शरणार्थी प्रदर्शन कर रहे है।

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू होने के बाद से ही सरकार और विपक्ष के बीच तनातनी बनी हुई है। इस मामले पर राजनीति तेज होने के साथ ही विपक्ष के नेता लगातार बयानबाजी भी कर रहे है। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बयान दिया था, जो अब उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। सत्ता पक्ष ने जहां इसे ऐतिहासिक कदम बताया है वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान के बाद उनके आवास के बाहर हिंदू शरणार्थी प्रदर्शन कर रहे है।

केंद्र सरकार ने देशभर में सीएए कानून को लागू किया है। इसके बाद कई शरणार्थियों को राहत मिली है और इन्हें नागरिकता मिलने का रास्ता भी साफ हो गया है। दिल्ली में पाकिस्तान, अफगानिस्तान से आए कई शरणार्थी रहते है। वहीं मंगलवार को शरणार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र सरकार के इस फैसले पर भाजपा कार्यालय पहुंचकर आभार भी व्यक्त किया है। 

केजरीवाल ने किया था विरोध

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेसवार्ता कर नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि ये कानून भाजपा ने सिर्फ लोकसभा चुनावों में लाभ लेने के लिए लागू किया है। पड़ोसी देशों से लाखों लोग भारत आएंगे, जिससे देश की व्यवस्था बिगड़ जाएगी। 

अरविंद केजरीवाल के इस बयान के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिर्फ झूठ बोलने के आदि है। वहीं अरविंद केजरीवाल के बयान पर भाजपा के कई मंत्री एतराज जता चुके है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़