Odisha में गोरक्षकों ने गोमांस के संदेह में ट्रक को रोका, चालक गिरफ्तार

vigilantes
ANI

चामाखंडी थाना प्रभारी बिद्या भारती नायक ने कहा, ‘‘हम मौके पर पहुंचे और मांस से भरे वाहन को जब्त कर लिया। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि वह मांस के परिवहन के लिए अधिकृत वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।’’

 पुलिस ने रविवार को ओडिशा के गंजाम जिले में मांस से भरे एक कंटेनर ट्रक को तब जब्त कर लिया जब स्थानीय गौरक्षकों ने वाहन को गोमांस होने के संदेह में रोका। पुलिस के अनुसार, वाहन के चालक की पहचान हरियाणा के ए खान के रूप में हुई है। उसके पास खेप से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं था, इसलिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

कंटेनर में भरे मांस की पहचान के लिए नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कंटेनर ओडिशा के खुर्दा से आंध्र प्रदेश की ओर जा रहा था। उन्होंने कहा कि गोरक्षा समूह के कार्यकर्ताओं ने चामाखंडी थाना क्षेत्र के पोकडीबांध के पास वाहन को रोक लिया और इसमें गोमांस होने का संदेह व्यक्त किया।

चामाखंडी थाना प्रभारी बिद्या भारती नायक ने कहा, ‘‘हम मौके पर पहुंचे और मांस से भरे वाहन को जब्त कर लिया। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि वह मांस के परिवहन के लिए अधिकृत वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।’’ उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कंटेनर में करीब 18 टन मांस लदा था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़