PM Modi ने राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान में शामिल होने किया आह्वान

Narendra Modi
ANI

स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है और हर प्रयास मायने रखता है। एक स्वच्छ भविष्य की शुरुआत करने के लिए इस महान प्रयास में शामिल हों। यह अभियान महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर शुरू किया जाएगा। राष्ट्रपिता ने जीवन भर स्वच्छता पर जोर दिया था।

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे, हमें एक महत्वपूर्ण स्वच्छता पहल के लिए एक साथ आना है। 

इसे भी पढ़ें: आजादी के अमृतकाल में नारीशक्ति का जागरण बहुत सुखद संकेत है

स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है और हर प्रयास मायने रखता है। एक स्वच्छ भविष्य की शुरुआत करने के लिए इस महान प्रयास में शामिल हों। यह अभियान महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर शुरू किया जाएगा। राष्ट्रपिता ने जीवन भर स्वच्छता पर जोर दिया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़