मोदी सरकार पर बरसे अखिलेश, कहा- अच्छे दिन का इंतजार करते-करते थक गई है जनता, पेपर लीक करवाती है भाजपा

Akhilesh Yadav
ANI
अंकित सिंह । Jun 24 2024 7:12PM

सपा नेता ने कहा कि लोग 'अच्छे दिन' का इंतजार करते-करते थक गए हैं। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में खुशी के दिन जरूर आएंगे।' उन्होंने कहा कि आप लोग आज संविधान को लेकर चल रहे हैं...जो अच्छा है उसके लिए हम काम करेंगे, जो अच्छा है उसके रास्ते पर चलेंगे।

2024 के लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद पहले संसद सत्र के उद्घाटन दिवस पर विपक्ष का उत्साह देखने को मिला। उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन करने वाले अखिलेश यादव का भी उत्साह चरम पर है। इन सब के बीच अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मैं देश की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं। देश की समझदार जनता ने लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए वोट किया है। मैं लोगों को धन्यवाद देना और आभार व्यक्त करना चाहता हूं।' 

इसे भी पढ़ें: UP Legislative Assembly by-election: अब अखिलेश यादव लगायेंगे पीडीए की पंचायत

सपा नेता ने कहा कि लोग 'अच्छे दिन' का इंतजार करते-करते थक गए हैं। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में खुशी के दिन जरूर आएंगे।' उन्होंने कहा कि आप लोग आज संविधान को लेकर चल रहे हैं...जो अच्छा है उसके लिए हम काम करेंगे, जो अच्छा है उसके रास्ते पर चलेंगे। LoP के पद को लेकर चर्चा पर वे कहते हैं, "चर्चाएं होंगी...हर फैसला समय पर लिया जाएगा...।" राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारों से बात करते हुए, यादव ने कहा, "यह कोई नई बात नहीं है। यह भाजपा का पुराना तरीका है। यदि आप इतिहास देखें, तो भाजपा अपने लोगों को खुश करने के लिए परीक्षा के पेपर लीक करवाती है। यह यूपी में एक बड़ा मुद्दा था और अब यह दिल्ली तक पहुंच गया है। उन्होंने करोड़ों लोगों को धोखा दिया है।" 

इसे भी पढ़ें: GST के 7 साल: PM Modi बोले, लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध, आम आदमी को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

सपा प्रमुख ने आगे देश की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, ''मैं देश की जनता के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं जिन्होंने संविधान को बचाने के लिए वोट किया।'' एनईईटी-यूजी परीक्षा आयोजित करने वाली एनटीए को परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इसके परिणामस्वरूप देश भर में कई विरोध प्रदर्शन हुए, प्रदर्शनकारियों और राजनीतिक दलों ने एनटीए को भंग करने की मांग की। अभूतपूर्व रूप से 67 उम्मीदवारों ने 720 में से 720 अंक का पूर्ण स्कोर हासिल किया, जिससे चिंताएं और बढ़ गईं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़