मासूम लड़की को बहला-फुसलाकर ले गए अपने साथ, दरिंदों ने किया सामूहिक बलात्कार

rape
prabhasakshi

हैदराबाद में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात की है जब लड़की अपनी दादी के घर से अपने घर लौट रही थी। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने सड़क मार्ग से जा रही लड़की को घर छोड़ने का झांसा देकर फुसलाया।

हैदराबाद। हैदराबाद में चार लोग 14 वर्षीय एक किशोरी को अपने साथ बहला फुसलाकर ले गये और फिर उससे कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात की है जब लड़की अपनी दादी के घर से अपने घर लौट रही थी। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने सड़क मार्ग से जा रही लड़की को घर छोड़ने का झांसा देकर फुसलाया और अपने साथ ले गये।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में अचानक आई बाढ़ में फंसे पांच लोगों को बचाया गया

पुलिस ने बताया कि रास्ते में एक सुनसान जगह पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उनमें से एक ने लड़की को उसके घर छोड़ दिया। इससे पहले लड़की के माता-पिता की शिकायत के आधार पर चंद्रयानगुट्टा पुलिस थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि घर लौटने के बाद लड़की ने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी, तो उन्होंने फिर से पुलिस से संपर्क किया। पुलिस के अनुसार लड़की का बयान दर्ज करने के बाद मामले की धाराओं को अपहरण और सामूहिक बलात्कार में बदल दिया गया। पुलिस ने कहा कि चारों आरोपियों को जांच के दौरान पकड़ा गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़