Himachal Pradesh : सोलन में झारखंड की महिला की हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Man arrested for murdering
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

सोलन के पुलिस अधीक्षक राजकुमार चंदेल ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को पीड़िता की कॉल डिटेल के आधार पर छह घंटे के भीतर सोलन बाजार से एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान आरोपी जीतू ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और पुलिस को बताया कि हत्या से पहले उसने महिला से बात की थी।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में झारखंड मूल की एक महिला की हत्या करने के आरोप में 27 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया महिला शुक्रवार को शहर के क्लेन इलाके में अपने घर के अंदर मृत पाई गई। उसके शरीर पर चाकू से कई वार के घाव थे। महिला के मृत होने का पहली बार पता उसके बच्चों को तब लगा, जब वे अपने स्कूल से लौटे। 

सोलन के पुलिस अधीक्षक राजकुमार चंदेल ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को पीड़िता की कॉल डिटेल के आधार पर छह घंटे के भीतर सोलन बाजार से एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान आरोपी जीतू ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और पुलिस को बताया कि हत्या से पहले उसने महिला से बात की थी। चंदेल ने बताया कि जीतू शराब के नशे में था और उसके पास से हथियार और रसोई में इस्तेमाल किये जाने वाले दो चाकू बरामद कर लिए गए हैं। 

पुलिस के अनुसार आरोपी और मृतक महिला झारखंड के रहने वाले हैं। वे एक-दूसरे को जानते थे और पास में ही रहते थे। पुलिस ने बताया कि महिला के पति की शिकायत पर भारतीय दंड सहिंता(आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (आईजीएमसी) शिमला भेज दिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़