Noida : सड़क दुर्घटना में दिल्ली पुलिस की महिला सिपाही की मौत

road accident
creative common

भड़ाना ने बताया कि लक्ष्मी दिल्ली के चाणक्य पुरी थाने में तैनात थी। उन्होंने बताया कि महिला के पति अजय कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

 नोएडा में सड़क दुर्घटना में दिल्ली पुलिस की एक महिला सिपाही की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार को डीएनडी पुल के पास की है जब ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निवासी लक्ष्मी दिल्ली में अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद स्कूटी से घर लौट रही थीं।

थाना फेज-वन के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया एक अज्ञात कैंटर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गईं। उन्होंने बताया कि लक्ष्मी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।

भड़ाना ने बताया कि लक्ष्मी दिल्ली के चाणक्य पुरी थाने में तैनात थी। उन्होंने बताया कि महिला के पति अजय कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़