Famous Hill Station: पांच हजार रुपए में ठाठ-बाट से करें सैर-सपाटा, इन हिल स्टेशन्स को करें एक्सप्लोर

Famous Hill Station
Creative Commons licenses

अक्तूबर के महीने से हल्की सर्दी होना शुरू हो जाती है। तो वहीं सर्द हवाओं के साथ दिसंबर का महीना शुरू होता है। सर्दी के महीनों में कई शानदार रंग देखने को मिलते हैं। सर्दी में घूमने का अलग ही मजा होता है। ऐसे में आप इन जगहों पर घूम सकते हैं।

अक्तूबर के महीने से हल्की सर्दी होना शुरू हो जाती है। तो वहीं सर्द हवाओं के साथ दिसंबर का महीना शुरू होता है। सर्दी के महीनों में कई शानदार रंग देखने को मिलते हैं। वहीं जब हमारे यहां हल्की ठंड होती है, तो कई जगहों पर काफी ज्यादा ठंड शुरू हो जाती है। इसलिए कई लोग सर्दियों में घूमने का प्लान बनाते हैं। क्योंकि सर्दी के मौसम में घूमने का अलग ही मजा होता है।

आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको भारत की कुछ ऐसी खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर आप सर्दी के मौसम में ट्रिप प्लान कर सकते हैं। साथ ही बता दें कि इन जगहों पर घूमने के लिए मात्र 5 हजार रूपए का खर्च आएगा।

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: सर्दियों में इन खूबसूरत हिल स्टेशन का करें दीदार, मनमोहक दृश्य देख भूल जाएंगे विदेश

कसौली

सर्दी के मौसम में पहाड़ी इलाके और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाते हैं। बता दें कि कसौली एक ऐसा हिल स्टेशन है, जिसे आप कम बजट में भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां पर आप होटल की जगह हॉस्टल आदि में रुक सकते हैं। साथ ही ढाबे व छोटे रेस्टोरेंट्स का खाना इंन्जॉय कर सकते हैं।

ऋषिकेश

खूबसूरत पहाड़ों के बीच बसा ऋषिकेश सबसे फेमस हिल स्टेशन्स में से एक है। यहां पर रहना और खाना काफी ज्यादा सस्ता है। हांलाकि गर्मी के मौसम में ऋषिकेश में यात्रा करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन यहां पर सर्दी के मौसम में ट्रिप करने का अलग ही मजा है। यहां पर आपको कई ऐसी धर्मशालाएं मिल जाएंगी। जहां पर आप कम दाम से स्टे कर सकते हैं।

मैक्लोडगंज

हिमाचल प्रदेश एक ऐसी फेमस जगह है। जहां का शांत माहौल टूरिस्ट के मन को भा जाता है। इस प्राकृतिक सुंदरता वाले हिल स्टेशन में आप काफी सस्ते में रूम ले सकते हैं। वहीं आपको हिमाचल का ट्रेडिशनल फूड भी काफी सस्ता है। इसके अलावा आप हिमाचल में टूरिस्ट स्पॉट्स जैसे बौद्ध मंदिर और बाजारों को देख सकते हैं।

चंडीगढ़

चंडीगढ़ एक ऐसा टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं, जहां पर ठंडी में सबसे ज्यादा टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं। चंडीगढ़ में चीजें काफी ज्यादा सस्ती मिलती हैं। कम बजट में आप चंडीगढ़ को एक्सप्लोर कर सकते हैं और यहां के लोकल फूड को इंज्वॉय कर सकते हैं। आप चंडीगढ़ में रॉक गार्डन जैसे कई टूरिस्ट स्पॉट्स को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़