Rajasthan Hidden Places: राजस्थान की इस अनोखी जगह को देख भूल जाएंगे उदयपुर-जोधपुर, एक बार जरूर करें एक्सप्लोर

Rajasthan Hidden Places
Creative Commons licenses/Flickr

जब भी राजस्थान घूमने की बात होती है, तो लोग उदयपुर, जोधपुर, जयपुर या फिर जैसलमेर जैसे फेमस शहरों का नाम लेते हैं। लेकिन बता दें कि राजस्थान में आज भी कई ऐसी अनदेखी जगहें मौजूद हैं। जिनके बारे में काफी कम लोगों को पता है।

राजस्थान हमारे देश का एक खूबसूरत और बेहद लोकप्रिय राज्य है। इस राज्य की खूबसूरती और विविधता को देखने के लिए हर दिन हजारों-लाखों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक यहां पहुंचते हैं। जब भी राजस्थान घूमने की बात होती है, तो लोग उदयपुर, जोधपुर, जयपुर या फिर जैसलमेर जैसे फेमस शहरों का नाम लेते हैं। लेकिन बता दें कि राजस्थान में आज भी कई ऐसी अनदेखी जगहें मौजूद हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं।

राजस्थान में स्थित डूंगरपुर भी ऐसी ही एक जगह है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। लेकिन यह जगह जयपुर और जोधपुर को भी टक्कर देती है। ऐसे में अगर आप भी राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको डूंगरपुर के इतिहास और यहां पर मौजूद कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Special Trains For Sawan: कांवड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, महादेव के भक्तों के लिए चलाई गईं स्पेशल ट्रेनें

डूंगरपुर का इतिहास

डूंगरपुर का इतिहास करीब 13वीं शताब्दी के आसपास का है। बताया जाता है कि शहर के तत्कालीन राजा डुंगर सिंह ने 13वीं शताब्दी में स्थापना की थी।

डूंगरपुर पहाड़ और झील के किनारे बसा है। बताया जाता है कि साल 1818 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने इसको अपने अधिकार में ले लिया था। तो वहीं कई लोगों का यह भी मानना है कि पहले यह जगह डूंगरपुर प्रिंसली स्टेट की राजधानी हुआ करती थी।

डूंगरपुर की खासियत

बता दें कि डूंगरपुर की खासियत इस कदर फेमस है कि आप खुद-ब-खुद यहां खिंचे चले आएंगे। यहां पर फोर्ट, मंदिर, ऐतिहासिक महल और झील-झरनों के अलावा पहाड़ों की खूबसूरती देखने को मिलती है।

यहां के पहाड़ों की खूबसूरती इस कदर फेमस है कि इस शहर को 'सिटी ऑफ हिल्स' के नाम से भी जाना जाता है। यहां स्थित झील मानसून में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। डूंगरपुर में स्थित उदय विलास पैलेस अपने शाही मेहमान नवाजी के लिए पूरे देश में फेमस है।

घूमने की बेस्ट जगहें

डूंगरपुर कई फेमस और शानदार जगहें मौजूद हैं, जो जयपुर, जोधपुर और उदयपुर को टक्कर देने का काम करती हैं।

उदय विलास पैलेस

जब भी डूंगरपुर में किसी फेमस और अद्भुत जगह घूमने की बात होती है, तो लोग सबसे पहले उदय विलास पैलेस का नाम लेते हैं। इस पैलेस का निर्माण 19वीं शताब्दी में कराया गया था।

उदय विलास पैलेस राजपूत वास्तुशिल्प शैली द्वारा निर्मित है। जो पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह पैलेस एक झील के पास में हैं, जो शहर के आकर्षण का मुख्य केंद्र माना जाता है।

गैब सागर झील

डूंगरपुर में स्थित झील बेहद खूबसूरत होने के साथ ही शानदार जगहों में से एक है। गैब सागर झील की प्राकृतिक वातावरण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसे प्रवासी पक्षियों का बसेरा भी माना जाता है। गैब सागर झील में कमल के फूल खिलते हैं।

गैब सागर झील के किनारे भगवान शिव का मंदिर और विजय राजराजेश्वर स्थित है। बारिश के मौसम में इस जगह की खूबसूरती देखने लायक होती है। मानसून में कई लोग इस झील के किनारे घूमते हैं।

जूना महल

बता दें कि डूंगरपुर में जूना महल करो शहर का सबसे ज्यादा फेमस और लोकप्रिय महल माना जाता है। करीब 13वीं शताब्दी के आसपास इस महल का निर्माण किया गया था। यह एक सात मंजिला इमारत है।

कहा जाता है कि किसी जमाने में जूना महल राजपुताना शान हुआ करता था। यह महल गढ़ के समान पूरे शहर की रक्षा करता था। पत्थर से निर्मित इस महल की वास्तुकला भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़