Asian games 2023: भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, 9 साल बाद एशियाई खेलों में जीता Gold

Indian hockey team wins Gold Medal
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Oct 6 2023 5:37PM

एशियाई खेलों के पुरुष हॉकी फाइनल में भारतीय हॉकी टीम ने जापान को हराकर गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा कर लिया है। भारत ने जापान को खिताबी मुकाबले में 5-1 से हराया।

भारतीय हॉकी टीम ने एशियाई खेलों के पुरुष हॉकी फाइनल में जापान को हराकर गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा कर लिया है। भारत ने जापान को खिताबी मुकाबले में 5-1 से हराया। वहीं भारत ने एशियाई खेलों में 9 साल बाद गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले भारत ने 2014 में इंचियोन में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

इसके साथ ही भारत का एशियाई खेलों में ये चौथा गोल्ड मेडल है। वहीं भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल के साथ पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। भारतीय टीम अब 1966. 1998. 2014 और 2023 में गोल्ड मेडल जीत चुकी है, जबकि 9 सिल्वर मेडल और दो ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। 

वहीं मुकाबले की बात करें तो, जापान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारत ने अच्छी शुरुआत की थी। लेकिन गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी थी। दूसरे क्वार्टर में मनप्रीत सिंह ने मैच का पहला गोल करके भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। मैच का पहला गोल 25वें मिनट में हुआ। वहीं दूसरा गोल हरमनप्रीत ने किया भारत के लिए तीसरा गोल अमित रोहिदास ने किया।  

इसके बाद भारत ने चौथे क्वार्टर में भी दो गोल किए। पहले 48वें मिनट में अभिषेक ने शानदार फील्ड गोल दागा। हालांकि, सेरेन तनाका ने 51वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करके स्कोर 4-1 कर दिया। फिर हरमनप्रीत ने 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर बेहतरीन गोल करके भारत 5-1 से बेहतरीन जीत दिलाई। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़