योगी आदित्यनाथ ने गौरव संग्रहालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

Yogi Adityanath
ANI

गोरखपुर में आने वाले देश व विदेश के पर्यटकों के ज्ञान और मनोरंजन के दृष्टिगत पर्यटन विभाग द्वारा लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत से 1.60 एकड़ भूमि पर गौरव संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां सिविल लाइन इलाके में गौरव संग्रहालय के निर्माण कार्यों का शनिवार को निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन संग्रहालय की दीर्घाओं में वैदिक काल, उपनिषद काल, रामायण काल, पुराण काल, नाथ परम्परा, बुद्व काल, स्वतंत्रता संग्राम तथा पूर्वांचल के गौरव आदि विषयों के सम्बन्ध में जानकारी दी जाए।

गोरखपुर में आने वाले देश व विदेश के पर्यटकों के ज्ञान और मनोरंजन के दृष्टिगत पर्यटन विभाग द्वारा लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत से 1.60 एकड़ भूमि पर गौरव संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस योजना के अन्तर्गत संग्रहालय का निर्माण द्वितीय तल तक कियाजाना है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़