महाराष्ट्र के चंद्रपुर में तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्चे की मौत

leopard
ANI

एक निवासी ने पुलिस और वन विभाग के कर्मियों को इलाके में तेंदुए की मौजूदगी के बारे में सूचित किया। रात भर की गई तलाश के बाद भी ठाकुर का पता नहीं चल सका। सुबह उसका शव बरामद हुआ।’’

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में तेंदुए के हमले में सात वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार को हुई थी और बच्चे का शव शनिवार सुबह डब्ल्यूसीएल क्षेत्र से बरामद हुआ।

अधिकारी ने बताया, ‘‘सिनाला गांव निवासी भावेश ठाकुर शौच के लिए बाहर गया था, तभी यह घटना हुई। एक निवासी ने पुलिस और वन विभाग के कर्मियों को इलाके में तेंदुए की मौजूदगी के बारे में सूचित किया। रात भर की गई तलाश के बाद भी ठाकुर का पता नहीं चल सका। सुबह उसका शव बरामद हुआ।’’ उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को प्रारंभिक मुआवजे के रूप में एक लाख रुपये दिए गए हैं, जबकि तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम रवाना हो गई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़