जालंधर में बर्फ के कारखाने में अमोनिया गैस रिसाव से एक व्यक्ति की मौत

ammonia gas leak
creative common

अधिकारियों ने बताया कि रिसाव के बाद कई लोगों ने दम घुटने की भी शिकायत की।उन्होंने बताया कि पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और यातायात भी परिवर्तित किया गया है।

पंजाब के जालंधर जिले में शनिवार को दोमोरिया पुल के पास एक बर्फ के कारखाने से अमोनिया गैस का रिसाव होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि रिसाव के बाद कई लोगों ने दम घुटने की भी शिकायत की।उन्होंने बताया कि पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और यातायात भी परिवर्तित किया गया है।

घटनास्थल पर दमकल गाड़ियां और एम्बुलेंस बुलाई गईं और कारखाने से छह लोगों को बचाया गया। इनमें से अचेत स्थिति में बाहर लाए गए एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य की हालत स्थिर है। यह घटना दोपहर करीब दो बजे हुई।

इलाके के निवासियों ने तेज बदबू और दम घुटने की शिकायत की। जालंधर के उपायुक्त ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने उप जिलाधिकारी को घटना के संबंध में 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़