रत्नागिरी-कोल्हापुर मार्ग पर भूस्खलन के बाद यातायात बाधित

landslide
ANI

कोल्हापुर की ओर जाने वाली सड़क अवरुद्ध है और यातायात का मार्ग परिवर्तित किया गया है। अधिकारियों ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने का आग्रह किया है।

दक्षिणी महाराष्ट्र में अणुस्कुरा घाट पर भूस्खलन के कारण रत्नागिरी-कोल्हापुर मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात मुख्य सड़क पर हुए भूस्खलन में कोई घायल नहीं हुआ।

रत्नागिरी पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार, मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन जैसे उपकरण घटनास्थल पर भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि कोल्हापुर की ओर जाने वाली सड़क अवरुद्ध है और यातायात का मार्ग परिवर्तित किया गया है। अधिकारियों ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने का आग्रह किया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़