Delhi : दिन में लू चलने की संभावना, 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान
![heat wave in Delhi heat wave in Delhi](https://images.prabhasakshi.com/2024/5/20/heat-wave-in-delhi_large_1242_154.webp)
प्रतिरूप फोटो
ANI
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । May 20 2024 12:42PM
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्लीवासियों के लिए सोमवार की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है।दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 43 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राजधानी में आज दिन में बादल छाए रहने, लू चलने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को भी भीषण गर्मी पड़ेगी और दिन में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्लीवासियों के लिए सोमवार की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है।
दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 43 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राजधानी में आज दिन में बादल छाए रहने, लू चलने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़