मंदिर में दूल्हा-दुल्हन की चल रहीं थी शादी और बाहर दोनों पक्षों में हुई मारपीट

Viral video from shivpuri
सुयश भट्ट । Dec 14 2021 5:23PM

जिस लड़की की मंदिर से शादी हो रही थी उस लड़की ने आठ माह पूर्व अन्य युवक अखिलेश परिहार भगाकर शादी की थी। उस समय लड़की नाबालिग थी जिससे लड़की पक्ष ने अखिलेश पर मामला दर्ज करवा कर उसे जेल भेज दिया था। तभी से अखिलेश जेल में ही है।

भोपाल। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा में एक मंदिर में दूल्हा दुल्हन फेरे ले रहे थे और बाहर जमकर लात घूसा चल रहे थे।इस घटना में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल जिस लड़की की मंदिर से शादी हो रही थी उस लड़की ने आठ माह पूर्व अन्य युवक अखिलेश परिहार भगाकर शादी की थी। उस समय लड़की नाबालिग थी जिससे लड़की पक्ष ने अखिलेश पर मामला दर्ज करवा कर उसे जेल भेज दिया था। तभी से अखिलेश जेल में ही है।

इसे भी पढ़ें:राहुल गांधी और मुनव्वर फारुखी में कोई अंतर नहीं - मंत्री भूपेंद्र सिंह 

वहीं दूसरी शादी की भनक जेल में बंद अखिलेश के चाचा साहब सिंह परिहार को लग गई जिसके बाद वह मंदिर पहुंचा ओर लड़की पक्ष से अखिलेश के साथ हुई शादी को तोड़ने या उसे जेल से बाहर करवाने के बाद लड़की की दूसरी शादी करने की बात करने लगा। इसी बात से नाराज लड़की वालों ने साहब सिंह और उसके साथ आये लोगों की जमकर मारपीट शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार उप्र के झांसी जिले के डोंगरी गांव के रहने वाले अखिलेश परिहार का गांव की ही एक नाबालिग लड़की से अफेयर था। करीब सालभर पहले उसने लड़की के साथ भागकर शादी कर ली थी। लड़की वालों ने थाने में शिकायत दर्ज करवा दी थी। दोनों के गांव लौटते ही लड़की के नाबालिग होने के कारण अपहरण के मामले में लड़के को पुलिस ने जेल भेज दिया।

इसे भी पढ़ें:CDS जनरल बिपिन रावत के रिश्तेदारों ने लगाई न्याय की गुहार, सोशल मीडिया पर लिखा एक पोस्ट 

बताया जा रहा है कि अखिलेश 8 महीने से जेल में बंद है। लड़की वालों ने दूसरा लड़का देखकर बेटी की शादी तय कर दी। सोमवार को मंदिर पर गुपचुप तरीके से शादी हो रही थी तभी अखिलेश के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए।

इसी बात पर दुल्हन के भाई और अखिलेश के भाइयों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मंदिर में फेरे चले और बाहर लात-घूंसे। शादी तो पूरी हो गई लेकिन मारपीट खत्म नहीं हुई। आखिरी में मारपीट के बीच ही दुल्हन पति के साथ कार में सवार होकर रवाना हो गई।

लड़के के चाचा साहब सिंह परिहार ने कहा कि आपकी लड़की की शादी पहले हमारे लड़के से हुई है। ऐसे में दूसरी शादी से पहले पहली शादी को खत्म करो, तब दूसरी शादी करना या हमारे लड़के को जेल से छुड़वाओ, लेकिन उनका कहना था कि न शादी रुकेगी और न ही लड़के को छुड़वाएंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़