इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश को डीईआरसी का अध्यक्ष बनाया गया

Allahabad High Court
ANI

अधिकारियों ने बताया कि न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) कुमार को 24 मार्च को बिजली मंत्री आशीष सूद दिल्ली सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश उमेश कुमार को दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) कुमार को 24 मार्च को बिजली मंत्री आशीष सूद दिल्ली सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

उन्होंने बताया कि न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) कुमार न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जयंत नाथ की जगह लेंगे, जिन्हें उच्चतम न्यायालय ने 2023 में डीईआरसी का प्रोटेम अध्यक्ष नियुक्त किया था। अधिकारियों के मुताबिक, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) नाथ ने राष्ट्रीय राजधानी में नयी सरकार के गठन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़