Rajasthan: केंद्रीय मंत्री मेघवाल, भूपेंद्र यादव व गजेंद्र सिंह शेखावत आगे

Arjun Meghwal
X

सुबह 9.45 बजे तक अर्जुन राम मेघवाल (बीकानेर) 958 वोटों से, गजेंद्र सिंह शेखावत (जोधपुर) 2011 वोटों से और भूपेंद्र यादव (अलवर) 9928 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी (बाड़मेर) 3337 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती के 9.45 बजे तक के रुझान में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत व भूपेंद्र यादव मामूली अंतर से आगे चल रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी पीछे चल रहे हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों में 14 सीटों पर भाजपा, आठ सीटों पर कांग्रेस, एक सीट पर माकपा, एक सीट पर आरएलपी और एक सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

सुबह 9.45 बजे तक अर्जुन राम मेघवाल (बीकानेर) 958 वोटों से, गजेंद्र सिंह शेखावत (जोधपुर) 2011 वोटों से और भूपेंद्र यादव (अलवर) 9928 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी (बाड़मेर) 3337 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी (चित्तौड़गढ़) 15631 वोटों से आगे चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत जालौर में 14872 वोटों से पीछे चल रहे हैं। राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़