पंजाब ने शूटआउट में हरियाणा को हराकर पुरूष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप जीती

Hockey
प्रतिरूप फोटो
ANI

पंजाब के लिये हरजीत सिंह ने 13वें मिनट में पहला गोल किया। हरियाणा के संजय ने 25वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। पंजाब और भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 42वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा लेकिन आठ मिनट बाद हरियाणा के रजत ने बराबरी का गोल कर दिया।

पंजाब ने गत चैम्पियन हरियाणा को पेनल्टी शूटआउट में हराकर मंगलवार को सीनियर पुरूष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप जीत ली। पंजाब और हरियाणा का स्कोर निर्धारित समय तक 2 . 2 से बराबर था। पंजाब ने शूटआउट में 9 . 8 से जीत दर्ज की।

पंजाब के लिये हरजीत सिंह ने 13वें मिनट में पहला गोल किया। हरियाणा के संजय ने 25वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। पंजाब और भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 42वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा लेकिन आठ मिनट बाद हरियाणा के रजत ने बराबरी का गोल कर दिया।

शूटआउट में हरियाणा के लिये संजय, दीपक और अभिषेक ने गोल किये। पंजाब के लिये हरमनप्रीत, सिमरनजीत और सुखजीत सिंह ने गोल किये। मुकाबला सडन डैथ में चला गया और सातवें पेनल्टी शूटआउट में सिमरनजीत ने विजयी गोल दागा। तमिलनाडु ने कर्नाटक को पेनल्टी शूटआउट में 5 . 3 से हराकर कांस्य पदक जीता।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़