पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया रोजगार मेला, 10 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी

PM Modi
ANI Image
रितिका कमठान । Oct 22 2022 11:51AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर 10 लाख युवाओं के लिए भर्ती अभियान 'रोजगार मेला' लॉन्च कर दिया है। शनिवार 22 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेला का शुभारंभ किया है। इस खास मौके पर पीएम 75 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र भी सौपेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने 22 अक्टूबर को 10 लाख युवाओं के लिए भर्ती अभियान रोजगार मेला का शुभारंभ किया है। इस रोजगार अभियान के जरिए देश भर के 10 लाख युवाओं को रोजगार देना लक्ष्य रखा गया है। दिसंबर 2023 तक इन युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य है। इस रोजगार मेला को लॉन्च करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया के कई देशों में समस्याएं है। 

भारत मजबूती से लगातार नए इनिश्येटिव और रिस्क के साथ आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा है। दुनिया में आए संकट से देश को बचाने के लिए काम किया जा रहा है। इसमें देश की जनता का भी सहयोग सरकार को मिला है। उन्होंने कहा कि दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था भारत बना है। बीते सात से आठ वर्षों में 10वें नंबर से 5वें नंबर पर भारत ने छलांग लगाई है। अर्थव्यवस्था की उन कमियों को दूर किया गया है जो रुकावटें पैदा करती है। वर्तमान में देश में ऐसा वातावरण बन रहा है जिससे कृषि और छोटे उद्योगों की अहमियत बढ़े। हमारा बल है युवाओं के स्किल डेवलपमेंट पर है। हमारे युवाओं के पास भी कौशल है। उन्होंने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का जिक्र कते हुए कहा कि देश के उद्योगों के आधार पर युवाओं को ट्रेनिंग देकर सशक्त बनाने का अभियान तेजी से जारी है।

देश में युवाओं को ट्रेनिंग देने का अभियान चल रहा है। स्किल इंडिया अभियान की मदद से युवाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प की सिद्धी के लिए आत्मनिर्भर की तरफ बढ़ रहे है। हम इनोवेटर्स, उद्यमी, किसान, सर्विस और मैनुफैक्चरिंग से संबंधित साथियों की भूमिका है। केंद्र सरकार में बीते आठ वर्षों की मेहनत के कारण तत्परता आई है, जो मुख्य रूप से कर्मयोगियों के संकल्प का नतीजा है। देश में जारी रोजगार और स्वरोजगार अभियान के संबंध में उन्होंने कहा कि बीते आठ वर्षों से ये अभियान देश में जारी है। 

खादी ग्रामोद्योग के संबंध में उन्होंने कहा कि गांवों में बड़ी संख्या में रोजगार निर्माण किया जा रहा है। देश में पहला मौका है जब खादी ग्रामोद्योग एक लाख करोड़ से अधिक का बन चुका है। इसकी मदद से देशभर में एक करोड़ से अधिक रोगजार के अवसर मिले है। इसमें बहनों ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि स्टार्ट अप इंडिया अभियान के जरिए देश के युवा दुनिया तक अपनी छाप छोड़ने में सक्षम हुए है। वर्ष 2014 में देश में स्टार्ट अप नाम मात्र के थे, आज के समय में इनकी संख्या 80 हजार के पार हो चुकी है। हमारा मिशन है क इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत, जिसके लिए जोरदार तरीके से काम जारी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़