तमिल स्टार विजय की पहली रैली, पवन कल्याण ने इस अंदाज में दी बधाई

Pawan
ANI
अभिनय आकाश । Oct 28 2024 4:55PM

जन सेना पार्टी प्रमुख विजय के उस इशारे का जवाब दे रहे थे, जिन्होंने कल्याण को इस साल जून में हुए आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में पीथापुरम निर्वाचन क्षेत्र जीतने के लिए बधाई दी थी। कल्याण ने राज्य में अपनी जन सेना पार्टी, एन चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी और भाजपा की गठबंधन सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने तमिल सुपरस्टार द्वारा तमिलनाडु के विल्लुपुरम में अपनी पहली राजनीतिक रैली आयोजित करने के अगले दिन अभिनेता विजय को बधाई दी। कल्याण ने ट्वीट करते हुए कहा कि संतों और सिद्धों की भूमि, तमिलनाडु में राजनीतिक यात्रा शुरू करने के लिए थिरु एक्टर विजय एवीएल (एसआईसी) कोमेरी हार्दिक बधाई! जन सेना पार्टी प्रमुख विजय के उस इशारे का जवाब दे रहे थे, जिन्होंने कल्याण को इस साल जून में हुए आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में पीथापुरम निर्वाचन क्षेत्र जीतने के लिए बधाई दी थी। कल्याण ने राज्य में अपनी जन सेना पार्टी, एन चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी और भाजपा की गठबंधन सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इसे भी पढ़ें: देश में एक और नई पॉलिटिकल पार्टी लॉन्च हो गई, 10 लाख लोग बिन बुलाए सभा में पहुंच गए, बदल जाएंगे सारे राजनीतिक समीकरण?

थलपति विजय के नाम से लोकप्रिय 50 वर्षीय अभिनेता ने आठ महीने पहले अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) लॉन्च की थी। रविवार को अपने पहले राजनीतिक भाषण में, उन्होंने पार्टियों का नाम लिए बिना सत्तारूढ़ द्रमुक और भाजपा पर हमला बोला। विजय ने द्रमुक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आरोप लगाया कि एक परिवार गुप्त सौदों के माध्यम से तमिलनाडु के लोगों का शोषण कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: MVA में सुलझ गया सीट बंटवारे का फॉर्मूला! कांग्रेस का 200 से ज्यादा सीटों पर जीत का दावा

टीवीके के संस्थापक विजय ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और स्टालिन परिवार कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल के नेता जनविरोधी सरकार को द्रविड़ मॉडल सरकार कह रहे हैं। द्रविड़ मॉडल सरकार का संदर्भ द्रमुक अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बार-बार दोहराए गए बयानों से है। स्टालिन ने कहा था कि द्रमुक शासन का मॉडल समावेशी है, जो तमिल समाज के सभी वर्गों की भलाई सुनिश्चित करता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़