हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं : INLD सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला

NLD supremo Omprakash Chautala
प्रतिरूप फोटो
facebook

इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। बैठक में प्रदेशभर के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक को ओमप्रकाश चौटाला के अलावा ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने संबोधित किया।

जींद। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रमुख और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। यहां गोहाना रोड स्थित एक निजी होटल में इनेलो की राष्ट्रीय व राज्य कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने कहा कि हरियाणा में अराजकतत्व सरेआम लोगों की हत्या कर रहे हैं और उनमें कानून का कोई भय नहीं है। 

इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। बैठक में प्रदेशभर के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक को ओमप्रकाश चौटाला के अलावा ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने संबोधित किया। बैठक में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिवंगत नफेसिंह राठी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। 

इसे भी पढ़ें: रांची के अपार्टमेंट में आग लगने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

अभय सिंह चौटाला ने पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के बारे में उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से सलाह मांगी तो सभी ने सर्वसम्मित से इसके लिए पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला को अधिकृत कर दिया। सभी ने एकसुर में कहा कि इनेलो प्रमुख जो भी फैसला करेंगे वह सबको मान्य होगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़