रांची के अपार्टमेंट में आग लगने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

fire in apartment
प्रतिरूप फोटो
ANI

पुलिस के मुताबिक यह घटना चुटिया थाना क्षेत्र के सिरम टोली स्थित एक फ्लैट में हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फ्लैट में जुल्तान सुरीन और उनकी बहन जोलेन होरो रह रहे थे।

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार सुबह एक अपार्टमेंट के फ्लैट में आग लगने से 75 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी शय्याग्रस्त बहन झुलस गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना चुटिया थाना क्षेत्र के सिरम टोली स्थित एक फ्लैट में हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फ्लैट में जुल्तान सुरीन और उनकी बहन जोलेन होरो (80) रह रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: असम की चाय ने पूरी दुनिया में अपनी जगह बना ली है: PM Modi

पुलिस अधिकारी ने कहा,‘‘सुरीन अविवाहित थे और उनका कोई अन्यनहीं था। सुबह फ्लैट में आग लग गयी, जिसमें सुरीन की मौत हो गयी। ’’ हालांकि, पड़ोसी होरो को बचाने में कामयाब रहे। पुलिस अधिकारी ने कहा,‘‘उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।’’ उन्होंने कहा कि अग्निशमन सेवा विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।पुलिस अधिकारी के मुताबिक आग लगने के सही कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़