महिलाओं के सशक्तिकरण का काम मोदी सरकार में हुआ, नड्डा बोले- केंद्र और राज्य में डबल इंजन सरकार जरूरी

JP Nadda
ANI
अंकित सिंह । Nov 5 2022 1:09PM

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल में आज बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क बन रहा है। ये सब डबल इंजन की सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं को खाना बनाने के लिए सुबह-सुबह लकड़ी काटने जंगल जाना पड़ता था। फिर लकड़ी लाती थीं और धुएं से जूझते हुए खाना बनाती थीं।

हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बैहना जट्टां, बिलासपुर में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा और मोदी सरकार तथा राज्य की जयराम ठाकुर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। अपने संबोधन में नेता ने कहा कि हिमाचल को आज वो मिला, जिसकी लोग कभी कल्पना नहीं करते थे। पहले यहां इलाज के लिए लोग वंचित रह जाते थे। उन्होंने कहा कि आज आपके यहां ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज है। आज यहां हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बन रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में आज रेलवे लाइन का निर्माण हो रहा है।  गांव-गांव सड़कों का निर्माण हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल यात्रा से पहले राधा स्वामी सत्संग ब्यास पहुंचे पीएम मोदी, बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की मुलाकात

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल में आज बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क बन रहा है। ये सब डबल इंजन की सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं को खाना बनाने के लिए सुबह-सुबह लकड़ी काटने जंगल जाना पड़ता था। फिर लकड़ी लाती थीं और धुएं से जूझते हुए खाना बनाती थीं। आज यहां लगभग 1 लाख 37 हजार गैस सिलेंडर दिए गए हैं। अब महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिल गई है। नड्डा ने कहा कि पहले सुबह-सुबह महिलाएं शौच के लिए खेतों में जाया करती थीं। आज हर घर में शौचालय बन गया है, अब बहनों-माताओं को खेतों में नहीं जाना पड़ता है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण का काम मोदी सरकार में हुआ है।

इसे भी पढ़ें: स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी का निधन, 106 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, जाते-जाते भी कर गए वोटिंग

अपने संबोधन में नड्डा ने यह भी कहा कि जब मनमोहन सिंह की सरकार आई और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार गई तभी आपका हक मारा गया था। उन्होंने कहा कि हिमाचल को आज वो मिला है जिसकी लोग कभी कल्पना नहीं करते थे। पहले यहां इलाज से लोग वंचित रहते थे। आज यहां AIIMS है। इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस के किसी प्रधानमंत्री ने 75 साल में हिमाचल प्रदेश का दौरा किया है, जितनी बार पीएम मोदी 6-8 साल में गए? इससे पता चलता है कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश को कैसे देखा और पीएम मोदी इसे कैसे मानते हैं। केंद्र और राज्य में डबल इंजन सरकार जरूरी है ताकि पहाड़ियों में विकास रुके नहीं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़