दिल्ली में सप्ताहांत तक मानसून के पहुंचने की संभावना: Skymet

monsoon
ANI

दिल्ली में मानसून से पहले की बारिश हो रही है, जिससे चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिली है। दिल्ली भीषण गर्मी से जूझ रही है। जून में अब तक नौ दिन लू चली है, जबकि 2023 और 2022 में ऐसा एक भी दिन दर्ज नहीं किया गया था।

मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाले निजी संस्थान ने बुधवार को पूर्वानुमान लगाया कि इस सप्ताहांत तक दिल्ली में मानसून पहुंच सकता है, जिससे लोगों को उसम से राहत मिल सकती है।

हालांकि, भारत मौसमविज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है कि मानसून राष्ट्रीय राजधानी में कब तक पहुंचेगा। ‘स्काईमेट वेदर सर्विसेज’ के महेश पलावत के अनुसार, ‘‘मानसून के 29 या 30 जून को दिल्ली पहुंचने की संभावना है।’’

दिल्ली में मानसून का आगमन आमतौर पर 27 से 29 जून के बीच होता है। आंकड़ों के अनुसार पिछले साल मानसून से दिल्ली में 26 जून को दस्तक दी थी जबकि 2022 की पहली मानसूनी बारिश 30 जून को दर्ज की गई थी।

राष्ट्रीय राजधानी के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने बुधवार को सामान्य से दो डिग्री अधिक 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण शहर का मौसम में बदलाव आया है जिससे कि अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली में मानसून से पहले की बारिश हो रही है, जिससे चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिली है। दिल्ली भीषण गर्मी से जूझ रही है। जून में अब तक नौ दिन लू चली है, जबकि 2023 और 2022 में ऐसा एक भी दिन दर्ज नहीं किया गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़