दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस

Minimum temperature
ANI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 96 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राजधानी में दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। उसने बताया कि दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटे में पीतमपुरा वेधशाला ने 70.5 मिमी, रिज वेधशाला ने 37.6 मिमी और दिल्ली विश्वविद्यालय वेधशाला ने 37 मिमी बारिश होने की जानकारी दी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 96 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़