Uttar Pradesh में हत्या के प्रयास के मामलों में वांछित व्यक्ति नवी मुंबई से गिरफ्तार

murder cases
प्रतिरूप फोटो
Pixabay

वरिष्ठ निरीक्षक नितिन ठाकरे ने बताया कि बुधवार को गोरखपुर पुलिस ने नवी मुंबई पुलिस को सूचित किया कि 2022 में उत्तर प्रदेश में दर्ज मामलों में वांछित गौतम निर्मल गौड़ (25) बदलापुर में छिपा हो सकता है।

उत्तर प्रदेश में हत्या के प्रयास के दो मामलों में आरोपी और 50,000 रुपये के इनामी एक व्यक्ति को नवी मुंबई पुलिस ने बदलापुर से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ निरीक्षक नितिन ठाकरे ने बताया कि बुधवार को गोरखपुर पुलिस ने नवी मुंबई पुलिस को सूचित किया कि 2022 में उत्तर प्रदेश में दर्ज मामलों में वांछित गौतम निर्मल गौड़ (25) बदलापुर में छिपा हो सकता है।

ठाकरे ने कहा, गौड़ को पकड़ने के लिए पनवेल से एक पुलिस दल भेजा गया था। उसे वहां एक मंदिर के पास से पकड़ा गया। हमें पता चला कि वह उत्तर प्रदेश से फरार हो गया था और अपनी पत्नी के साथ नवी मुंबई में रहने लगा था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसकी ट्रांजिट रिमांड हासिल कर ली है और उसे आगे की जांच के लिए ले जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़