Mamata Banerjee ने कांग्रेस-माकपा और भाजपा पर अनैतिक गठबंधन का लगाया आरोप, बोलीं- लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी TMC

Mamata Banerjee
ANI
अंकित सिंह । Mar 2 2023 4:00PM

विपक्षी एकता के बीच ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों को यह बड़ा झटका दिया है। विपक्ष के कई बड़े नेताओं की ओर से 2024 चुनाव को लेकर गठबंधन की कवायद की जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी लगातार समान विचारधारा वाले दलों से एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने की अपील कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सागरदिघी सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने जबरदस्त जीत हासिल की है। इसके साथ एक कांग्रेस ने विधानसभा में अपना खाता भी खोला है। 2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पश्चिम बंगाल में एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी। इसके बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद है। दूसरी ओर ममता बनर्जी ने बड़ा दावा किया है। ममता बनर्जी ने साफ तौर पर कहा है कि भाजपा ने सागरदिघी विधानसभा चुनाव में अपने वोट कांग्रेस को ट्रांसफर किए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने कांग्रेस माकपा और भाजपा के बीच अनैतिक गठबंधन का आरोप लगा दिया। इस मौके पर ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि तृणमूल कांग्रेस 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। 

इसे भी पढ़ें: West Bengal: उपचुनाव पर बोले अधीर रंजन, कांग्रेस हारने वाली नहीं हराने वाली पार्टी है, TMC ने मुसलमानों से गद्दारी की

दरअसल, विपक्षी एकता के बीच ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों को यह बड़ा झटका दिया है। विपक्ष के कई बड़े नेताओं की ओर से 2024 चुनाव को लेकर गठबंधन की कवायद की जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी लगातार समान विचारधारा वाले दलों से एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने की अपील कर रहे हैं। लेकिन कहीं ना कहीं पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्य में ममता बनर्जी का अकेले चुनाव लड़ना विपक्षी एकता के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। सागरदिघी विधानसभा सीट पर उपचुनाव तृणमूल कांग्रेस के विधायक के निधन के बाद कराया गया था। पहले माना जा रहा था कि टीएमसी और भाजपा के बीच में जबरदस्त टक्कर होगी। लेकिन कहीं ना कहीं कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में बड़ा खेल करते हुए तृणमूल कांग्रेस को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। 

इसे भी पढ़ें: West Bengal में श्वसन संक्रमण के कारण सात बच्चों की मौत

सागरदिघी विधानसभा उपचुनाव के नतीजे पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि इसी मुर्शिदाबाद में तृणमुल ने पुलिस की मदद से लोगों पर अत्याचार कर, उन्हें लालच देकर कितनी बार कांग्रेस को हराया है। तब मैंने कहा था कि कांग्रेस हारने वाली नहीं है और आज ये सिद्ध हो गया कि कांग्रेस हारने वाली नहीं हराने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि तृणमुल ने मुसलमानों के साथ गद्दारी की है, पूरे बंगाल के मुसलमान जानते हैं कि तृणमुल भाजपा की दलाली करती है। मुसलमान एक बार ठगा सकते हैं लेकिन हमेशा नहीं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़