Maharashtra: एकनाथ शिंदे के बयान पर भड़गे संजय राउत ने कहा, वो खुद हमास हैं, भाजपा ने उनके दिमाग़ में गंदे कीड़े डाले हैं

Sanjay Raut
ANI
अंकित सिंह । Oct 25 2023 1:00PM

राउत मंगलवार को मुंबई के आजाद मैदान में दशहरा रैली में दिए गए शिंदे के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। विपक्षी गठबंधन इंडिया के हिस्से के रूप में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के साथ उद्धव ठाकरे की शिव सेना (यूबीटी) के गठबंधन का जिक्र करते हुए शिंदे ने कहा, "अपने स्वार्थ के लिए, वे हमास और लश्कर-ए-तैयबा के साथ हाथ मिलाएंगे।"

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि एकनाथ शिंदे "खुद हमास हैं।" संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की उस टिप्पणी पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि शिव सेना गुट "अपने स्वार्थ के लिए हमास और लश्कर-ए-तैयबा" से हाथ मिलाने में सक्षम है। शिंदे पर कटाक्ष करते हुए, राउत ने कहा, "वह खुद हमास हैं। ये आतंकवादी संगठन, हमास और लश्कर-ए-तैयबा, महाराष्ट्र में कोई महत्व नहीं रखते हैं। लेकिन यह भाजपा है जिसने उनके (शिंदे गुट के) दिमाग में कीड़े भर दिए हैं।" 

इसे भी पढ़ें: विस अध्यक्ष ने शिवसेना की सभी अयोग्यता याचिकाओं को एक साथ जोड़ेंगे; अगली सुनवाई 26 अक्टूबर को

राउत मंगलवार को मुंबई के आजाद मैदान में दशहरा रैली में दिए गए शिंदे के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। विपक्षी गठबंधन इंडिया के हिस्से के रूप में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के साथ उद्धव ठाकरे की शिव सेना (यूबीटी) के गठबंधन का जिक्र करते हुए शिंदे ने कहा, "अपने स्वार्थ के लिए, वे हमास और लश्कर-ए-तैयबा के साथ हाथ मिलाएंगे।" राउत ने बताया कि शिंदे का भाषण हर साल शिवसेना द्वारा आयोजित दशहरा रैलियों के विपरीत, भाजपा के बारे में था। उन्होंने कहा कि मैं बहुत कुछ कह सकता हूं, लेकिन हमारे पास बालासाहेब ठाकरे जी के मूल्य हैं। बाला साहेब ठाकरे देश और जनता की बात करते थे। लेकिन उनका (शिंदे का) पूरा भाषण भाजपा को मजबूत करने, मोदी जी को मजबूत करने, जेपी नड्डा जी को मजबूत करने के बारे में था। 

इसे भी पढ़ें: शिवसेना एवं राकांपा में टूट के कारण कांग्रेस विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी : देवड़ा

संजय राउत ने कहा कि जहां भाजपा की सरकार नहीं है वहां पर आप उस राज्य में अस्थिरता पैदा कर रहे हैं। क्षेत्रवाद-जातिवाद को बढ़ावा मिल रहा है तो इसका ज़िम्मेदार कौन है? उन्होंने कहा कि जिस शिवसेना ने आपको (मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे) जन्म दिया और आपको मुख्यमंत्री बनने तक पहुंचाया उसे आप हमास कहते हैं, भाजपा ने आपके दिमाग़ में कितने गंदे कीड़े डाले हैं इससे पता चलता है। उन्होंने कहा कि कल दशहरा था, एक शुभ दिन। हमें शुभ चीजों के बारे में बात करनी चाहिए। लेकिन आप इन चीजों के बारे में बात कर रहे हैं। वह (शिंदे) महाराष्ट्र का हमास, अलकायदा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़