Karnataka: भाजपा नेताओं के पार्टी में शामिल होने से गदगद कांग्रेस, भगवा दल का जोरदार पलटवार

shettar joins congress
ANI
अंकित सिंह । Apr 17 2023 12:45PM

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि मैं पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार का हमारी पार्टी में स्वागत करता हूं। उन्हें कर्नाटक में एक सभ्य राजनेता के रूप में जाना जाता है। हालांकि वह आरएसएस से हैं, लेकिन वह एक धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति हैं।

कर्नाटक में नेताओं का दल बदलना जारी है। सत्तारूढ़ भाजपा के कई नेता कांग्रेस का दामन थाम चुके है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। यहीं कारण है कि कांग्रेस का आत्मविश्वास चरम पर है। कांग्रेस कर्नाटक अध्यक्ष डीके शिवकुमार लगातार 150 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी और जेडीएस के एजेंडे को नहीं जानता... मैंने यहां सैकड़ों नेता बनाए हैं। उन्होंने कहा कि जगदीश शेट्टार, लक्ष्मण सावदी और अन्य हमारी पार्टी में शामिल हुए और कई मंत्री और विधायक आना चाहते थे लेकिन हमारे पास राजनीतिक जगह नहीं थी। हम 150 सीटों को पार करेंगे और मुझे पूरा विश्वास है कि हम राज्य में सरकार बनाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में डीके शिवकुमार ने किया रोड शो, कहा- हम 150 सीटों को पार करेंगे

इससे पहले कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि मैं पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार का हमारी पार्टी में स्वागत करता हूं। उन्हें कर्नाटक में एक सभ्य राजनेता के रूप में जाना जाता है। हालांकि वह आरएसएस से हैं, लेकिन वह एक धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति हैं। मैंने उनके साथ विपक्ष के नेता के रूप में काम किया और जब मैं मुख्यमंत्री था तब वह विपक्ष के नेता थे। वह भाजपा में एक ईमानदार पार्टी कार्यकर्ता थे और हमेशा पार्टी के साथ खड़े रहे, व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उनके (जगदीश शेट्टार) के साथ बीजेपी में बर्ताव किया गया, किसी भी पार्टी में किसी के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए। वह अब आहत हैं, और उनके समुदाय और समर्थकों का भाजपा द्वारा अपमान किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: BJP को झटका देकर Congress में शामिल हुए Jagadish Shettar, मिल गया चुनाव का टिकट

कर्नाटक के मंत्री सीएन अश्वथनारायण ने कहा कि जगदीश शेट्टार 6 बार विधायक थे। वह सीएम भी थे। वह पार्टी के अध्यक्ष थे, एलओपी थे - उन्होंने सभी पदों पर कब्जा कर लिया। सब कुछ हासिल करने के बाद भी उन्होंने छोड़ दिया, तो लोग क्या करेंगे कहो? जगदीश शेट्टार को लेकर कांग्रेस को झटका लगेगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कोई मौका नहीं। वे (कांग्रेस) 79 की अपनी वर्तमान संख्या तक भी नहीं पहुंच पाएंगे। वे अपनी मौजूदा संख्या को पार नहीं करेंगे। कर्नाटक के मंत्री सीएन अश्वथनारायण का कहना है कि बीजेपी एक रिकॉर्ड बहुमत के साथ वापस आएगी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़