Maharashtra: हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश, अमित शाह ने की देवेंद्र फडणवीस से बात

fadnavis
ANI
अभिनय आकाश । Apr 15 2023 12:22PM

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि रायगढ़ के खोपोली इलाके में घटी यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। उस बस में 41 यात्री सवार थे, 12 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, बाकी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है।

रायगढ़ में हुए एक सड़क हादसे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की है। रायगढ़ के खोपोली इलाके में एक बस के खाई में गिर जाने से 12 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हो गए। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि रायगढ़ के खोपोली इलाके में घटी यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। उस बस में 41 यात्री सवार थे, 12 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, बाकी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। जान गंवाने वालों को सरकार से मिलेगी आर्थिक मदद हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में प्रवेश से पहले सावरकर पर टिप्पणी के लिए माफी मांगें Rahul-Bawankule

बता दें कि महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर शनिवार तड़के एक बस के खाई में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक संगीत मंडली को लेकर पुणे से मुंबई जा रही निजी बस राजमार्ग पर शिंग्रोवा मंदिर के पास तड़के चार बजकर 50 मिनट पर खाई में गिर गई। यह हादसा खोपोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ। अधिकारी ने कहा, ‘‘बस में मुंबई स्थित गोरेगांव के ‘बाजी प्रभु वादक ग्रुप’ के सदस्य सवार थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़