Pune की 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में पिता, चाचा और चचेरा भाई गिरफ्तार

raping
ANI

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया किजनवरी 2024 में उसके चाचा ने कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया था। उन्होंने बताया कि लड़की के पिता ने भी कई बार उसका यौन शोषण किया।

महाराष्ट्र के पुणे में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में उसके पिता, चाचा और चचेरे भाई को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि किशोरी ने स्कूल में एक सत्र के दौरान आपबीती सुनाई, जिसके बाद यह मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार पीड़िता के चचेरे भाई ने जुलाई 2023 में उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया किजनवरी 2024 में उसके चाचा ने कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया था। उन्होंने बताया कि लड़की के पिता ने भी कई बार उसका यौन शोषण किया।

उसके पिता और चाचा 40 साल के हैं, जबकि चचेरे भाई की उम्र 20 साल है। तीनों को भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़