मच्छरों के उन्मूलन से ही Dengue पर नियंत्रण संभव : Dinesh Gundu Rao

Dengue
प्रतिरूप फोटो
creative common

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में इस वर्ष चार जुलाई तक डेंगू के 6,676 मामले सामने आए हैं जिनमें से वर्तमान में 695 सक्रिय मामले हैं। इस वर्ष राज्य में डेंगू से अब तक छह लोगों की मौत हुई है।

कर्नाटक के स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण मंत्री एवं दक्षिण कन्नड़ जिला के प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने राज्य में तेजी से फैल रहे डेंगू के प्रकोप के बीच शुक्रवार को कहा कि मच्छरों के उन्मूलन से ही डेंगू पर नियंत्रण संभव है।

डेंगू से बचने के लिए शुरू किये गये जागरूकता अभियान के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुये राव ने कहा कि अगर लोग मच्छरों के प्रजनन के कारणों के बारे में जागरूक हो जाएं; उनके उन्मूलन के लिए संगठित होकर काम करें तो डेंगू पर काबू पाया जा सकता है।

मंत्री ने कहा कि जितने अधिक मच्छर पैदा होंगे डेंगू का खतरा उतना ही बढ़ेगा; इसलिए ऐसी किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए जिससे कहीं पानी एकत्रित हो और मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल स्थिति बने। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को इस बारे में जनता के बीच जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में इस वर्ष चार जुलाई तक डेंगू के 6,676 मामले सामने आए हैं जिनमें से वर्तमान में 695 सक्रिय मामले हैं। इस वर्ष राज्य में डेंगू से अब तक छह लोगों की मौत हुई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़