Delhi Weather Update: दिल्ली में कुछ दिन चलेंगी तेज हवाएं, फिर आसमान से बरसेगी आग

Summer
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Mar 28 2025 10:04AM

जल्द ही दिल्लीवासियों को प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है, जो कुछ दिन के लिए होगी। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी। तेज हवाओं के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार 27 मार्च को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ये सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक था।

दिल्ली में बीते दो दिनों से गर्मी जारी है। जल्द ही दिल्लीवासियों को प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है, जो कुछ दिन के लिए होगी। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी। तेज हवाओं के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार 27 मार्च को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ये सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक था।

मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। न्यूनतम तापमान भी इस मौसम में औसत से 1.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग की माने तो 27 मार्च की शाम 5:30 बजे आद्रता 27% दर्ज हुई है। इस दौरान हवा का स्तर भी खराब श्रेणी में रहा। शाम 7:30 के आसपास हवा का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक 263 दर्ज किया गया है। 

मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार यानी 28 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। तापमान में 31 मार्च के बाद बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग 2 अप्रैल तक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर जाने की संभावना पहले ही जता चुका है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़