सीएम केजरीवाल के आवास के बाहर दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, सप्ताहिक बाजार खोलने की मांग की

BJP protest
अंकित सिंह । Aug 6 2021 5:15PM

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने ट्वीट कर सवाल किया कि जब दिल्ली में दारू की दुकानें, बाजार और मॉल खोल दिए गए हैं तो सप्ताहिक बाजार क्यों नहीं खोले जा रहे? हमारी मांग है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तुरंत साप्ताहिक बाजार को भी कोविड नियम के पालन के साथ लगाने की अनुमति दें।

दिल्ली में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी और भाजपा आमने-सामने है। आज भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास प्रदर्शन किया गया। भाजपा की मांग है कि साप्ताहिक बाजारों को पूरी तरह से फिर से खोलने की अनुमति दी जाए। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान यह बाजार बंद हुए थे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने ट्वीट कर सवाल किया कि जब दिल्ली में दारू की दुकानें, बाजार और मॉल खोल दिए गए हैं तो सप्ताहिक बाजार क्यों नहीं खोले जा रहे? हमारी मांग है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तुरंत साप्ताहिक बाजार को भी कोविड नियम के पालन के साथ लगाने की अनुमति दें। ये लाखों लोगों की रोजी-रोटी का सवाल है। आदेश गुप्ता ने अपने एक और ट्वीट में लिखा कि मैं मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि जब आपने पूरी दिल्ली में सब खोल दिया है तब इन साप्ताहिक बाजार लगाने वालो के साथ अछूता व्यवहार क्यों? क्या आप इन साप्ताहिक बाजार लगाने वालों को दिल्ली का निवासी नहीं मानते?  क्या आपको दिल्ली की जरा भी सुध है?

इसे भी पढ़ें: दलित लड़की की संदिग्ध मौत को लेकर केजरीवाल सरकार ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए

आपको बता दें कि दिल्ली सरकार के आदेश के अनुसार वर्तमान में एक नगर निगम वार्ड में केवल एक साप्ताहिक बाजार खोलने की अनुमति है। दिल्ली सरकार के खिलाफ मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी के साथ कई और नेता मौजूद रहे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़